Saturday, 2 March 2019

मैं



Image result for images of a person thinking NEAR SEA


मैं

हाँ, अपनी गलतियों से ही ज़िदा हूँ मैं ,
अपने हौसलों से उड़ता एक परिंदा हूँ मैं !

अक्सर ज़मीं पर रहकर आसमान देखता हूँ मैं,
आसमान कब मुझे देखेगा यही एक-एक दिन गिनता हूँ मैं !

भीड़ भरे रास्ते  में मेरा चलना मुमकिन नहीं,
इसलिए अपना रास्ता अलग चुनता हूँ मैं !

चोट देती अक्सर औरों की बातें,
इसलिए अपने दिल की बातें गौर से सुनता हूँ मैं !

मैं तुम नहीं, तुम मैं नहीं,
 इसलिए तुमसा कभी बनता नहीं हूँ मैं !

मन के ज़ख्मों की हल्दी नहीं होती,
यही मन ही मन में कहता हूँ मैं !

मन के हारे हैं, मन के जीते जीत,
यही बात सुनकर उलझन से सुलझता  हूँ मैं !

दफ़न ना कर मुझे डायरी के पिछले पन्नों में,
एक व्यक्तित्व हूँ मैं, कोई किस्सा नहीं हूँ मैं !

साधारण मनुष्य ही गढ़ते हैं इतिहास,
मुट्ठीभर असाधारण लोगों का हिस्सा नहीं हूँ मैं !



2 comments:

  1. Di isko or aagey badhana aap..

    ReplyDelete
  2. CASINO HOTEL LAS VEGAS, NV - Mapyro
    This hotel and casino is 원주 출장마사지 located 하남 출장안마 at 3111 Las 군포 출장샵 Vegas Boulevard South, Las Vegas, NV 89109, United States 동두천 출장마사지 of America. 충주 출장마사지

    ReplyDelete