Thursday, 16 November 2017

रात की एक बात



बात चल पड़ी है कि, बिगड़ी बात कब बनेगी?
काली स्याह में डूबी ये अँधेरी रात कब गुजरेगी?

मीलों फैला है सन्नाटा, के चिड़ियों की चहचहाहट कब गूंजेगी?
इस घोर अन्धकार पर उषा की बयार कब गुजरेगी?

दीये की लौ तो बुझ गयी, जठर की आग कब बुझेगी?
पेट बांध कर सोते हुए ना जाने ये रात कब गुजरेगी?

ठिठुरती ठण्ड की रातें जाने करवट कब बदलेंगी?
सुनहरे धूप के मंज़र को अब आंखें भी तरसेंगी?

हर रोज़ यादों की बारात निकलेगी,
जैसे आज निर्मम चाँद के बाद कल सूरज की आग निकलेगी?

अमावास के बाद पूनम की सौगात कब मिलेगी?
मर मर कर जीने के बाद ज़िन्दगी की राह कब निकलेगी ?

कब तक नज़्म गीत की महफ़िल को भटकेगी?
कब तक राहें निर्गम मंजिल को तरसेंगी?

इस सूर्ख आँखों में जाने नींद कब आएगी?
जब ख्वाब के मुकम्मल होने की तारीख निकलेगी?





5 comments:

  1. Very thoughtful. After 70 years of independence the problem of poverty, unemployment still persist. Recently i have read about the death of little santoshi because of hunger it was heart wrenching. And still we claims that we are developing. Is it true....

    ReplyDelete
  2. Baat se baat nikli to kuch baat yaad aayi
    Har raat ke baad suraj ka aana tai h
    Haramawas ke baad poonam ka aana tai hai
    Kuch baanto ko yaad rakhna aur aur kuch ko bhool jana hi achchcha hota hai.
    Keep going Dr Archi.

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete