
टिक - टिक करती घडी, पसरा हुआ सन्नाटा,
तहज़ीब का लिबास और बेतरतीब सी मैं
ऊंची ईमारत की नींव, दबे हुए एहसास,
सूनी दीवारों पर बोलती तस्वीरें और निरुत्तर सी मैं
आदमी के चेहरे, औपचारिकता के मुखौटे,
पूरा सा शरीर और अधूरी सी मैं
रसोई के कोनों से बर्तनों की आवाज़,
चटकती हुयी लकड़ियाँ और धुएं में उडी हुयी सी मैं
धूल में लिपटे पुराने अखबारों की जिल्द,
फड़फड़ाते किताब के पन्ने और अनपढ़ सी मैं
पकवानों की खुशबू, चाशनी के तार,
घुली हुयी मिठास और फीकी सी मैं
अरमानों के तेल, डूबी हुयी बाती,
जलती हुयी लौ और बुझी हुयी सी मैं
:) waah..
ReplyDeleteYou are keep getting better and better.. This is very well written. Its like you can relate with your every poem .. just beautiful !
ReplyDeletebeautifully written archi
ReplyDeletekeep writing and writing
☺☺☺
Great heart touching lines.
ReplyDeleteWaaahh
great thoughts
ReplyDeleteAwesome maam
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteबहुत बढ़िया अर्ची दीदी 😊
ReplyDeletebauhat sunder didi☺
ReplyDelete:) sundar..
ReplyDeleteVery Well written
ReplyDeleteBahut hi achha mam
ReplyDeleteBahut hi achha man
ReplyDeleteWow... 🔥🔥👍
ReplyDelete